प्रतिनिधी|समय नेशनल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुड़ी पड़वा जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। मलाड (पूर्व) के कुरार के पठानवाड़ी इलाके में रविवार शाम को हुई इस घटना के संबंध में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गुड़ी पाड़वा के जुलूस के दौरान दो लोग एक मस्जिद के पास से भगवा झंडा लेकर आटो रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि लोगों के एक समूह ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

घटना पर संजय निरुपम ने क्या कहा?
देखते ही देखते दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि दंगा भड़काने की कोशिश करने वाले ”जिहादियों” के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया जाना चाहिए।