प्रतिनिधी|समय नेशनल

पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद परिजनों को सौंपी
उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सय्यद के परिजनों से संवाद साधा
मुंबई, दिनांक, २५ अप्रैल २०२५ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्ययटकों पर हमले के वक्त खुद की जान की बांजी लगाकर पर्यटकों की रक्षा के लिए दौड़कर गये सय्यद आदिल हुसैन शाह इस २० वर्षीय स्थानीय युवक की भी आतंकवादी हमले में मौत हुई है। इंसानियत दिखाते हुए आतंकवादियों के सामने जाने वाले सय्यद के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत तौर पर सय्यद के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। पहलगाम में मदद के लिए गये शिवसेना कार्यकर्ता व सरहद संस्था के पदाधिकारियों के माध्यम से आज सय्यद के परिजनों को धनादेश दिया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सय्यद के परिजनों से संवाद साधा और उन्हें सांत्वना दी।

महज २० वर्षीय अय्यद आदिल पहलगाम में पर्यटकों को घोड़े पर बैठाकर सैर कराने का काम करता था। उसके घोड़े पर जो पर्यटक पहलगाम की सैर कर रहा था उसे बचाने का उसने कोशिश की। आतंकवादी सामने आने पर सय्यद ने साहस दिखाते हुए एक आतंकवादी की रायफल छिनने की कोशिश की। आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर घुमने गये राज्य के अनेक पर्यटक वहीं फंस गये थे। उनको मदद करने के लिए उप मुख्यंत्री श्री शिंदे बुधवार दिनांक २३ अप्रैल की देर रात श्रीनगर पहुंच गये। वहां पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट के करीब स्थित कैंप में जाकर राज्य के पर्यटकों से मुलाकात की। उनका हालचाल व कुशल क्षेम पूछ कर धैर्य दिया। आतंकवादी हमले में बचे पर्यटकों ने सय्यद आदिल ने दिखाई इंसानियत और साहस के अनुभव की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। इसका संज्ञान लेते हुए श्री शिंदे ने सय्यद आदिल के परिजनों को तुरंत आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया।

इसी वजह से आज सय्यद आदिल के परिजनों को शिवसेना कार्यकर्ता व सरहद संस्था के लोगों ने आर्थिक मदद का धनादेश सौंपा। इस दौरान स्थानीय विधायक सईद रफीक शाह भी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने सय्यद के परिजनों से संवाद भी साधा। सय्यद आदिल के भाई ने हमले के दिन के घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। उसने पर्यटकों को बचाने के लिए किस तरह से आतंकवादियों का मुकाबला किया। रायफल छिनी और आतंकवादियों ने कैसे उसकी गोली मारकर हत्या की इसका पूरा विवरण उसने उप मुख्यमंत्री श्री शिंदे को दिया।
सय्यद आदिल ने बहादुरी दिखाते हुए इंसानियत का अनोखा उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया है। उनकी मौत व्यर्थ नहीं जायेगी। इन शब्दों में उप मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने शाह के परिजनों को सांत्वना दी है। इसी तरह से सय्यद आदिल के परिजनों के जर्जर घर का नया बनाकर देने की मदद करने की भरोसा भी श्री शिंदे ने दिया है।