प्रतिनिधी|समय नेशनल

मुंबई के जोन 12 के अंतर्गत आने वाले कुरार पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुभाष कांगणे ने बीती शाम करीब 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और डीसीपी स्मिता पाटिल मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्या है आत्महत्या की वजह?
अब तक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जांच में निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कांस्टेबल द्वारा यह कदम उठाने के पीछे ड्यूटी का तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य कोई व्यक्तिगत कारण हो सकता है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मौके से सुसाइड नोट मिलने की भी ख़बर है। कांस्टेबल कांगणे के सहकर्मियों और परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
सुभाष कांगणे की अभी 3 महीने पहले ही मालवनी पुलिस स्टेशन से कुरार पुलिस स्टेशन में बदली हुई है। इस दु:खद घटना से मालवनी पुलिस स्टेशन और कुरार पुलिस स्टेशन दोनों में शोक की लहर है। पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल के तनाव को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।