प्रतिनिधी|समय नेशनल

मुंबई के गोरेगांव पूर्व वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हाईवे पर बस डिपो के पास 2 मार्च को रात को एक 38 दिन के बच्चे का अपहरण हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वनराई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच में पता चला कि 38 दिन के बच्चे को बेचने के इरादे से अपहरण किया गया है।
अपहरण कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार
वनराई पुलिस ने कई टीम बनाकर अलग-अलग तरीको से जांच शुरू की। पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण, सीसीटीवी और सूत्रों की मदद से करीब 11000 रिक्शो की जांच में एक आरोपी पिले रंग का जैकेट पहने रिक्शा से जाता दिखाई दिया। 1लाख मोबाइल नंबरों की जांच में आरोपी के मालवणी में होने की जानकारी मिली।
1 लाख मोबाइल नंबरों की जांच
वनाराई पुलिस ने मालवणी में जाल बिछाकर पिले रंग के जैकेट वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिक जांच में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 38 दिन के बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया। इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य 38 दिन के बच्चे को बेचने का था।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद आसिफ मोहम्मद उमर खान (42), फातिमा जिलानी शेख (33), राजू भानुदास मोरे (47) और मंगल राजू मोरे (35) है। यह सभी मालवणी के रहने वाले हैं।

आरोपी मोहम्मद आसिफ मोहम्मद उमर खान (42) ने 5 लाख ने बच्चा खरीदने की बात फातिमा जिलानी शेख कही। जिसके बाद फातिमा जिलानी शेख ने अपने रिक्शा ड्राइवर पति राजू भानुदास मोरे से बच्चा चुराने को कहा। जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया गया। वनराई पुलिस के 6 दिन के अथक प्रयत्नों के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।