प्रतिनिधी|समय नेशनल

महाराष्ट्र हित के नाम पर रादनीति करने वाले उबाठा व मनसे इन दोनों पार्टियों को महाराष्ट्र की जनता ने नकारा हुआ है। दोनों दल राजनीतिक दृष्टी से समाप्त हो चुके हैं इसलिए दोनों पार्टियां अपना स्वार्थ साधने की कोशिश में हैं। इस प्रकार की जोरदार आलोचना शिवसेना उपनेता व प्रवक्ता संजय निरुपम ने की है। वे मुंबई में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
निरुपम ने आगे कहा कि उबाठा ने बालासाहेब के विचारों को त्यागा और खुद के स्वार्थ, सत्ता, स्वयं के परिवार के लिए उबाठा ने हिंदुत्व से गद्दारी की और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। जिसकी वजह से उबाठा का जनाधार कम हो गया। वे अब अपने पैर पर खड़े नहीं रह सकते। जिसकी वजह से उबाठा ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से गठबंधन को प्रतिसाद दिया है। मनसे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। राज्य में उबाठा गुट और मनसे दोनों कमजोर हो चुकी है। इसलिए दोनों शून्य को यदि जोड़ भी दिया जाये तो शून्य ही होगा। व्यवसायिक भाषा में कहा जाये तो घाटे में चल रही दो कंपनियां यदि एक साथ आ भी जायें तो कंपनी को मुनाफा नहीं होता है। इस प्रकार की टिप्पणी निरुपम ने की है।
उबाठा और मनसे के महाराष्ट्र हित के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए निरुपम ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने जिन्हें नकार दिया वे लोग अब महाराष्ट्र हित की डिंग हांक रहे हैं। ऐसे लोग महाराष्ट्र का हित करेंगे क्या? यह सवाल भी निरुपम ने किया है। इसमें से एक पार्टी ने महाराष्ट्र हित के नाम पर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया था। जबकि दूसरी पार्टी ने महाराष्ट्र हित के नाम पर वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का संसद और उसरे बाहर विरोध करने की भूमिका अख्तियार कर मुस्लिम तुष्टिकरण की कोशिश की। जिसकी वजह से ये दिनों पार्टी कितनी बड़ी ढोंगी हैं यह जगजाहिर है, ऐसा दावा निरुपम ने किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार तीनों नेता महाराष्ट्र के हित के प्रति कटिबद्ध हैं। जिस वक्त शिवसेना को कांग्रेस के खूटे से बांध दिया गया उस वक्त एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र हित के लिए ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम उठाया और शिवसेना को बचा लिया। उबाठा और राज ठाकरे भले ही बालासाहेब से खून का रिश्ता होने के वारिसदार हैं, परंतु उनके विचारों के असली वारिसदार एकनाथ शिंदे ही हैं, ऐसा दावा निरुपम ने किया है।