अरुण कुमार गुप्ता|प्रतिनिधि

मुंबई के मालाड पूर्व कुरार पुलिस स्टेशन की हद में रात में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के ४ लोगों को कुरार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग में ३ पुरुष और एक महिला आरोपी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल रफीक हमीद अंसारी उर्फ अप्पू खोटा (२९), सूरज संजय यादव (२९), आकाश चंद्रकांत पवार (२५) और दीपाली डंपर भुल (२५) है। सभी आरोपी मालाड के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के पास १०० ग्राम सोना, २४० ग्राम चांदी और ८० हजार नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर ४० से ज्यादा चोरी और घरफोडी के मामले दर्ज है।
मालाड पूर्व के पिपरीपाड़ा में रात में लगातार चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरार पुलिस ने कई टीम बनाकर मामले की जांच सुरु की। तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से गैंग के बारे में जानकारी मिली की गैंग दिन में घरों की रेकी करते। जिन घरों में ताले लगे होते उनको टारगेट कर रात को ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। कुरार पुलिस ने पिपरीपाड़ा में जाल बिछाकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच पुलिस कर रही हैं।