समय नेशनल प्रतिनिधी
महेंद्र चौधरी : मुंबई के दहिसर पूर्व में महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दहिसर पुलिस ने पिछले एक साल से दहिसर पुलिस स्टेशन की हद में हुवे मोबाइल चोरी, चैन स्नैचिंग, घरफोडी जैसी वारदातों में चोरी गए हुये मोबाइल, सोने की चैन को शिकायतकर्ताओ को वापस दिया गया।

जिसमे 25 लाख 42 हजार की मालमत्ता को वापस दिया गया। साथ ही 22 व्हीकल में 12 बाइक 10 रिक्शा शिकायकर्ताओ को वापस मिले। इसके साथ 7 सोने के चैन और मंगलसूत्र महिलाओ को वापस दिए गए। ये ही नहीं 7 लाख 50 हजार के साइबर फ़्रॉड के पैसे को भी शिकायकर्ताओ को वापस दिए गए।

दहिसर पुलिस द्वारा महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल कॉलेज में जाकर बढ़ रहे साइबर फ़्रॉड का अवेर्नेस कार्यक्रम भी चलाया गया।