शिवसेना उपनेता व प्रवक्ता संजय निरुपम लगाई संजय राऊत को फतकार
अरुण कुमार गुप्ता|समय नेशनल

भांडुप का भोंगा मोदी द्वेष से ग्रसित होने की वजह से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहा है। शिवसेना उपनेता व प्रवक्ता संजय निरुपम ने संजय राऊत को फटकार लगाते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। वे मुंबई में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले भांडुप के भोंगे की आलोचना की है। प्रधानमंत्री ने मुंबई में शुरू वेव्हज परिषद का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम कई महीने पहले से तय था। जिस बदला नहीं जा सकता था। यह जानकारी देते हुए निरुपम ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय परिषद है। जिसमें 57 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। वह बॉलीवुड का कार्यक्रम नहीं है। दुनियाभर के नेता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का सम्मान करते हैं, परंतु सिर्फ राजनीति के लिए और द्वेष से ग्रसित होने की वजह से राऊत मोदीजी का अपमान करते हैं। इस प्रकार की टिप्पणी निरुपम ने राऊत के खिलाफ की है।
पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना के बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने पर्यटकों की सुरक्षा की ओर ध्यान केंद्रीत किया। जबकि उबाठा के नेता विदेश में छुट्टी का आनंद ले रहे थे। इस प्रकार की टिप्पणी करते हुए निरुपम ने आगे कहा कि उबाठा पार्टी समाप्त हो चुकी है। इस पार्टी पर अब जनता का विश्वास नहीं रहा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सेना युद्ध का अभ्यास कर रही है। ऐसी परिस्थिति में पूरे देश को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे उबाठा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि शिवसेना के मुख्य नेता व राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गांव जाते हैं क्योंकि वे किसान के बेटे हैं। गांव से उनकी जड़े जुड़ी हुई हैं। वे वहां के लोगों को साथ में लेकर विकास का कार्य करते हैं। इसके बावजूद उनकी आलोचना करने का का निंदनीय कोशिश विपक्षी नेताओं की ओर से की जाती है।